बूथ स्तर पर मना भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस।

भारती जनता पार्टी का स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जहां भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा भाजपा का ध्वज लगाया गया जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हरपाल सिंह सोलंकी पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी ,विक्रमसिंह आंजना ,स्थापना दिवस कार्यक्रम के मंडल प्रभारी अनिल भरावाआदि ने स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि

भाजपा के पितृ पुरुष पंडित श्यामप्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के कुशल नेतृत्व में1951 मे जनसंघ का गठन हुआ ओर इसके बाद इंदिरा गांधी के समय कांग्रेस पार्टी के अत्याचार एवं तानाशाही के विरोध में सभी विपक्षी दलों ने मिलकर जनता पार्टी का गठन किया ओर इसमें उनको सफलता मिली तथा देश में मोरार जी देसाई के नेतृत्व में जनता पार्टी की गैर कांग्रेसी सरकार बनी लेकिन कुछ ही दिनों में जनसंघ एवं जनता पार्टी के नेताओं में संघ की विचार धारा को लेकर मतभेद उभरे जनता पार्टी के नेता चाहते थे कि जनसंघ के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से दूरी बनाकर रखे तथा संघ के कार्यक्रम में ना जाए ये शर्त जनसंघ के नेताओं को मंजूर नहीं हुई ओर 6 अप्रैल 1980 को बंबई अधिवेशन में भारतीय जनता पार्टी का नए दल के रूप में गठन हुआ।

जिसके प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पंडित अटल बिहारी वाजपेई को चुना गया जिन्होंने पार्टी को मजबूत कर देश में भाजपा की सरकार बनाई ओर दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सपने को साकार किया। आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के कई राज्यों में भाजपा एवं उसके सहयोगी दलों की सरकारें कार्य कर रही हे ओर देश हित में बड़े बड़े फैसले ले रही हे ओर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जन को राहत प्रदान कर रही हे

कार्यक्रम मे पूर्व जिला महामंत्री प्रमोद मेहता,पार्षद पवन शर्मा,शहजाद मुल्तानी,बालकृष्ण कुंवाडिया,राकेश बैरागी, अजात शत्रु सिंह परिहारअल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वाशिम लाला,मंडल उपाध्यक्ष मोहक मेहता,महामंत्री कैलाश सांखला,अनिल पोरवाल,एल्डरमैन विद्या सोनी, कमल गुप्ता,बद्री टेलर,शक्ति केंद्र प्रभारी संजय मीणा,जितेन्द्र काला,घनश्याम सोनी,व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक संजय सिंदुरिया,एडवोकेट राजेश मंडवारिया,राजकुमार मालवीय, बूथ अध्यक्ष मुकेश दवे,संतोष मकवाना, मनीष पांचाल,अशोक कुंवाडिया,विपिन दवे अर्जुन खत्री, भेरू लाल पोरवालमहावीरदास बैरागीकमला शंकर मेवाड़ा दिनेश त्रिवेदी,धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,राजेंद्र सिंह सोलंकी,विजेंद्र सिंह सोलंकी,राजकुमार निगम,महेश टांक,हेमेंद्र निगम,अनिल चोपड़ा, बाबूलाल पांचाल,पंकज तुंगार,राजेश भैंसोंटा ,कालूराम मीणा,गौरव भैंसोंटा,शंकर परमार,,राजेश धनोतिया,अशोक वेद,विशाल सिंह सोलंकी अनिल कुंवाडिया,अरुण शर्मा, राहुल सोनीबाबूसिंह आंजना,आदि उपस्थित थे

More From Author

बेरोजगार प्रकोष्ठ केजिला ग्रामीण अध्यक्ष बने मालवीय।

भोले के श्रंगार क़ो निहारने देर रात तक आते हैं भक्त।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *