
थाना प्रभारी की सराहनीय भूमिका

आलोट। नगर में पुलिस ने जनता के खोए हुए मोबाइलों को ढूंढ निकालने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 21 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस की इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम की सक्रियता और नेतृत्व की अहम भूमिका रही, जिनके निर्देशन में टीम ने लगातार प्रयास करते हुए यह सफलता हासिल की।CEIR पोर्टल और तकनीकी टीम का कमालथाना प्रभारी मृगेंद्र गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले लगभग 6 महीनों में नगर और आसपास के क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

इन शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए पुलिस की तकनीकी टीम ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से मोबाइल फोन को ट्रैक करना शुरू किया और एक-एक कर उन्हें बरामद किया।ट्रेनों और रास्तों में गुम हुए थे मोबाइलजांच के दौरान यह सामने आया कि अधिकांश मोबाइल अलग-अलग परिस्थितियों में गुम हुए थे। कुछ मोबाइल यात्रियों के ट्रेन में सफर के दौरान गिर गए थे, जबकि कुछ मोबाइल आलोट नगर के रास्तों और सार्वजनिक स्थानों पर खो गए थे।
पुलिस ने तकनीकी सहायता से इन सभी मोबाइलों को ट्रैक कर बरामद कर लिया।दस्तावेजों के मिलान के बाद लौटाए गए मोबाइलथानापरिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोबाइल स्वामियों को बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी के दस्तावेजों का मिलान किया और संतुष्टि होने पर उनके मोबाइल फोन उन्हें सौंप दिए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने पुलिस प्रशासन, विशेष रूप से थाना प्रभारी मृगेंद्र गौतम एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया।इस कार्रवाई से एक बार फिर आलोट पुलिस की कार्यशैली और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उजागर हुई है