आर सी एल का फाइनल नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में होगा।

ख़तम इलेवन वि फाइनेंस सर्किल*  के मध्य सुपर फाइनल रोमांचक भिड़ंत होगी।

स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं  के सृजन के उद्वेश्य से रतलाम चैंपियन लीग आर सी एल का चौथा सीजन का फाइनल मैच स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलो ग्राउंड में दिनांक 11 अप्रैल रात्रि 8 बजे मध्य प्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व गृह मंत्री स्पर्धा प्रेरणा स्त्रोत हिम्मत कोठारी की उपस्थिति में किया जाएगा ।

दूसरे सेमीफाइनल हिंद टाइटंस वि फाइनेंस सर्किल के मध्य हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवरों में 111 रनो का लक्ष्य दिया , नीलेश निनामा 33 , शक्ति घोषरे 25 , अनील निनामा 24 के शानदार बल्लेबाजी रही। हिंद टाइटंस के गेंदबाज हर्षित उपाध्याय 1 ,अनुज 2 सौरभ 2 विकेट लिए ।
हिंद टाइटंस की सलामी पहले ओवर में विकेट गंवाए, शुभम की शानदार बल्लेबाजी
फाइनेंस सर्किल के गेंदबाज 2 विकेट
जिसके जवाब हिंद टाइटंस ने 94 रनो पर आल आउट हो कर 12 रनों से फाइनेंस सर्किल विजय रही ।

मेन ऑफ द मैच फाइनेंस सर्किल के विपिन सिंह जावरा रहे ।

सेमीफाइनल के अतिथि
बीजेपी प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जन जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक दिलीप मकवाना , अजय ठाकुर
रिटायर्ड डी ओ एम पश्चिम रेलवे , सुशील अजमेरा अजमेरा स्टील , हुसैन दातारवाला ,अनिल पांडे ,इरशाद कुरैशी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
रतलाम चैंपियन लीग की समिति महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय,विकास कोठारी , गौरव जाट पूर्व रतलाम केसरी, अशोक पोरवाल , यतेन्द्र भारद्वाज ,जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, अनिल पांडे ,संजय शर्मा,
जोस चाको , दिनेश पोरवाल,लोकपाल सिंह सिसोदिया,दिनेश राठौर ,राजेश चौहान सुनील सारस्वत ,राहुल जाधव, ने खेल प्रेमियों से फाइनल मैच देखे जाने की अपील की ।

More From Author

RCL में अब 42 मैचों में 8586 रन, 612 चौके ओर 730 छक्कों के साथ 23 बल्लेबाज ने अर्ध शतक लगाए। 88 इनिंग में 526 विकेट

_विधानसभा में डोडियार का दमदार दबदबा: 35 करोड़ के 9 हाई स्कूल, 6.73 करोड़ के 60 आंगनवाड़ी भवन और 1.72 करोड़ की बाउंड्रीवाल स्वीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories