_विधानसभा में डोडियार का दमदार दबदबा: 35 करोड़ के 9 हाई स्कूल, 6.73 करोड़ के 60 आंगनवाड़ी भवन और 1.72 करोड़ की बाउंड्रीवाल स्वीकृत…

_सैलाना बाजना क्षेत्रीय विकास को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार के लगातार और प्रभावी प्रयासों का बड़ा परिणाम सामने आया है। विधानसभा में पिछले ढाई वर्षों से उठाए जा रहे मुद्दों और तारांकित प्रश्नों के चलते शासन ने सैलाना-बाजना क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की सौगात मंजूर की है।__प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ₹35 करोड़ की लागत से 9 नए हाई स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इनमें हाई स्कूल भामट, मकोड़ियारुंडी (सैलाना), भग्गा सेलोत, बरखेड़ा, कुंडियापाड़ा, तंबोलिया (रावटी), बजरंगगढ़, गढ़ी गमना, ठीकरिया (बाजना) शामिल हैं। इन स्कूलों के निर्माण से ग्रामीण अंचल के हजारों विद्यार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।__वहीं, ₹6 करोड़ 73 लाख की लागत से 60 नए आंगनवाड़ी भवनों को भी मंजूरी मिली है। इनमें 20 भवन बाजना जनपद और 40 भवन सैलाना जनपद में बनाए जाएंगे। इससे महिलाओं और बच्चों के पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को नई मजबूती मिलेगी।__इसके अलावा, क्षेत्र के चार छात्रावास भवनों की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए ₹1 करोड़ 72 लाख की राशि भी स्वीकृत हुई है, जिससे सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में सुधार होगा।__यदि कुल स्वीकृत राशि की बात करें तो यह आंकड़ा लगभग ₹43 करोड़ 45 लाख तक पहुंचता है, जो सैलाना-बाजना क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।__विधायक डोडियार ने स्पष्ट किया कि इन सभी कार्यों के लिए वे पिछले ढाई वर्षों से लगातार विधानसभा में आवाज उठा रहे थे। उन्होंने सत्र के दौरान जर्जर स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों और छात्रावासों की स्थिति को लेकर तारांकित प्रश्न लगाए और संबंधित मंत्री से सीधे जवाब भी मांगा। उनके इसी निरंतर प्रयास का परिणाम आज क्षेत्र को मिला है।__विधायक ने यह भी कहा कि हाल ही में कुछ समाचार पत्रों में इन कार्यों का श्रेय अन्य जनप्रतिनिधियों को देने की कोशिश की गई, जो पूरी तरह भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह स्वीकृतियां उनके निरंतर संघर्ष और विधानसभा में उठाए गए मुद्दों का प्रतिफल हैं।__क्षेत्रवासियों ने इस बड़ी सौगात के लिए विधायक डोडियार के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे शिक्षा और विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।_

More From Author

आर सी एल का फाइनल नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories