

आलोट नगर के अंबेडकर भवन में चलरहे प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पांचवे सत्र में आलोट विधायक मालवीय ने कार्य विस्तार की दृष्टि विषय को लेकर अपना उद्बोधन दिया।

इस सत्र की अध्यक्षता मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने की ,जिसके उपरांत पांचवे सत्र में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में उज्जैन जिले के प्रभारी बजरंग पुरोहित ने प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर संबोधित किया,वही इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना ने की वही सातवें सत्र में सभाग प्रभारी हरिराम शाह ने बूथ प्रबंधन मन की बात विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया,तथा इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पवन शर्मा ने की ठीक इसी प्रकार आठवें सत्र को पूर्व जिला अध्यक्ष कानसिंह चौहान ने हमारी कार्य पद्धति पर अपना वक्तव्य रखा तथा इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व एल्डरमैन प्रह्लाद सिंह परिहार ने की प्रशिक्षण शिविर में समापन अवसर पर राष्ट्रगांन एवं राष्ट्रगीत गाया गया।

आईटी सेल के संबंध में वर्दीचंद पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल भरावा ने किया तथा आभार सुरेश पोरवाल ने माना इस प्रकार दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।जिसमें प्रथम दिन रात्रि में सुंदर कांड का आयोजन भी हुआ इस शिविर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा सामाजिक धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने वाले राजू जी गुप्ता के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनट का मौन भी रखा गया राजू जी गुप्ता की इस प्रशिक्षण शिविर में भोजन व्यवस्था के सहप्रभारी के रूप में जिम्मेदारी प्रदान की गई थी उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि हमने एक अच्छा एवं सेवाभावी कार्यकर्ता खो दिया हे उनकी कमी पार्टी को निश्चित खलेगी प्रशिक्षण शिवर पूर्ण रूप से सफल रहा रतलाम जिले में अभी तक हुए शिविरों में आलोट मंडल का प्रशिक्षण शिविर सबसे सफल रहा इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए इस सफल आयोजन का श्रेय भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया
