
23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक।

रतलाम।( न्यूज एस एस आर ) आमलेटा फंटा, रतलाम फोरलेन स्थित इप्का लेबोरेटरी लिमिटेड के पास श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम, आमलेटा फंटा पर जनकल्याण हेतु सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

कथा परम पूज्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी के पावन सानिध्य में होगी। कथा व्यास पीठ से परम श्रद्धेय गो भक्त पंडित महेश जी पांडे “रतलाम वाले” अपने मुखारविंद से श्रोताओं को कथा का रसपान कराएंगे।
*कथा कार्यक्रम विवरण:*
– *कथा तिथि*: 23 अप्रैल 2026 से 29 अप्रैल 2026 तक
– *समय*: प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा वाचन
– *महाआरती एवं महाप्रसादी*: प्रतिदिन कथा के बाद
– *भव्य कलश यात्रा*: 23 अप्रैल, गुरुवार को सुबह 7:30 बजे अमलेटा से बैंड बाजों के साथ कथा स्थल तक निकलेगी
*यज्ञ पूर्णाहुति*: 29 अप्रैल को कथा की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम भक्त मंडल ने अमलेटा, धोसवास, बांगरोद, सेजावता सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों और भक्तजनों से कलश यात्रा एवं कथा में सपरिवार पधारकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।