कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, ग्रामीण विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की देखरेख में होगा पूरा कार्यक्रम

रतलाम 18 अप्रैल ( न्यूज़ एस एस आर ) तलाम जिले के ग्राम कुण्डाल  मे 19 अप्रैल को  मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत  रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के  167 जोड़े  विवाह बंधन में बंधेंगे।

जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह कार्यक्रम रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा प्रशासनिक अमले के सहयोग से करवाई जा रही है। उक्त विवाह समारोह मे मध्यप्रदेश सरकार कि प्रोत्साहन राशी के अलावा कन्यादान स्वरुप 07 घरेलु आवश्यकता के बर्तन भी विधायक मथुरालाल डामर द्वारा प्रदान किए जाएंगे। साथ ही भोजन की व्यवस्था स्वयं के व्यय से प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 10000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है l

सुबह 9 बजे से शुरू होगा समारोह

मथुरालाल डामर के नेतृत्व में आयोजित यह समारोह सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा। विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों, उनके परिजनों तथा अतिथियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। शनिवार को विधायक मथुरलाल डामर व विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर ने कार्यकर्ताओं के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे।

आयोजन को सफल बनाने के लिए भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश पप्पू जाट, बांगरोद मंडल अध्यक्ष फूलसिंह जाधव, चंद्रशेखर मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़, धराड़ मंडल अध्यक्ष कमलेश पाटीदार, शबरी मंडल अध्यक्ष संजय पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

More From Author

एडीएम एवं तहसीलदार ने भरे स्व गणना पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories