मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत गांव कुंडाल में परिणय सूत्र में बंधें 167 जोड़े।

विधायक मथुरलाल डामर ने वर वधुओं को विशेष उपहार में पौधा किया भेंट।

रतलाम 19 अप्रैल( News SSR ) रतलाम जिले के गांव कुंडाल स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया गया।  रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर के मार्गदर्शन मे समारोह में तीन जनपदों के 167 जोड़े परिणय सूत्र में बंधें।

समारोह में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने  प्रत्येक जोड़े को बर्तनों का विशेष उपहार सेट देकर एक-एक पौधा भी भेंट स्वरूप दिया। समारोह में अतिथियों के हाथों वर वधुओं को प्रोत्साहन राशि के चैक प्रतिकात्मक रुप से दिए गए। शासन की तरफ से प्रत्येक नवदंपती के खाते में 49 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सभी वधुओं के बैंक खाते में सीधे राशि जमा होगी। विधायक  श्री डामर की तरफ से समारोह में आए मेहमानों व पूरे गांव का भोजन रखा गया।

समारोह में पर्यावरण बचाने और हरियाली को बढ़ाने का भी संदेश देते हुए विधायक श्री मथुरालाल डामर की तरफ से वर वधूओं को एक-एक पौधा भेंट किया गया। विधायक श्री डामर ने इन पौधों को अपने घर आंगन में लगाने की समझाइश दी। साथ ही विशेष उपहार में 7 बर्तनों का सेट भी दिया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री श्री विप्लव जैन, श्री ईश्वरलाल पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि श्री कैलाश पटेल, रतलाम जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, सैलाना जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई चारेल, जिला पंचायत सदस्य श्री नाथूलाल गामड़, रतलाम जनपद उपाध्यक्ष श्री हितेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री धन्नालाल डामर, श्री बालकृष्ण जोशी, रतलाम ग्रामीण एसडीएम श्री विवेक सोनकर, रतलाम जनपद सीईओ श्री छेतुसिंह वासकेला, पंचायत इंस्पेक्टर कमलेश पापरीवाल सहित जनपद स्टाफ उपस्थित था।

More From Author

कुंडाल में कल मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, 167 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में, हर नवदंपती को 49 हजार की सहायता, ग्रामीण विधायक डामर देंगे बर्तनों का उपहार सेट

विधायक रतलाम ग्रामीण श्री मथुरालाल डामर ने भरा स्व गणना पत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories