जल्द समस्या हल नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

आलोट ( News SSR )-उपार्जन केन्द्रो पर किसानों क़ो हो रही परेशानि को लेकर प्रशासन की और से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है जिसके कारण खरीदी केन्द्रो पर किसानों क़ो अपनी फ़सल तुलवाने मे भारी दिक्क़ते आ रही है वही स्लाट भी बुक नहीं हो रहे है इन दिक्क़तो क़ो दिक्क़तो क़ो देखते हुवे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम ने जिलाधीश क़ो पत्र लिखकर किसानों की दिक्कतों के बारे मे जानकारी देते हुवे बताया की वर्तमान मे शरकार की और से समर्थन मूल्य की खरीदी की जा रही है लेकिन किसानो के गेहूं सिर्फ इस बात पर रिजेक्ट किए जा रहे हेवकी उनमे चमक नहीं है ऐसे तर्क देकर किसानों के हजारों क्विंटल गेहूं रिजेक्ट किए जा रहे है जो अन्याय पूर्ण और किसान विरोधी है मौसम की मार झेलकर किसानों ने गेहूं की फ़सल तैयार की है और ज़ब समर्थन केन्द्रो पर जैसे तैसे लेकर आ रहे है तो उनका गेहूं सिर्फ चमक नहीं होने के करण फेल कर दिए जा रहे है ऐसे तकनीकी करण बताकर किसानों क़ो धोका दिया जा रहा है जबकि चमक किसी भी तरह से फ़सल के ख़राब या अच्छा होने का और पैमाना नहीं हो सकता है इसतरह के बहाने बना कर किसानों का हक छिना जा रहा है और अधिकारी मनमानी कर रहे है वह बंद होना चाहिए और किसानों का हक उन्हें शीग्र मिलना चाहिए किसान देश की रीड है उनके साथ अन्याय कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी आगरा शीग्र ही इस समस्या का हल नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने क़ो मजबूर होंगी