
अवधूत श्री विश्वानंद बापजी ने ट्रेक्टर व पेयजल टैंकर की पूजा-अर्चना ।

ग्रामीण विधायक श्री मथुरालाल जी डामर द्वारा उनके पुत्र स्व.जगदीश जी डामर कि 05 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्री नित्यानंद गौशाला आश्रम (अमलेटा ) पर एक पेयजल टेंकर एवं सोनालिका ट्रेक्टर भेंट किया ।


इस अवसर पर युवा नेता विधायक प्रतिनिधि धनन्नालाल जी डामर , अभीषेक जी डामर , ग्रामीण भाजपा के सभी मण्डल अध्यक्ष , आसपास की ग्राम पंचायत के सरपंच साथी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पेयजल टेंकर एवं ट्रेक्टर प्राप्त होने पर आश्रम आचार्य परम पूज्य अवदुत श्री विश्वानंद जी बापजी द्वारा पेयजल टेंकर एवं ट्रैक्टर की पूजा अर्चना का आभार व्यक्त किया गया।
ज्ञात हो श्री नित्यानंद आश्रम, गौशाला पर अवधूत श्री राजानंद बापजी के प्रिय कृपापात्र लाड़ले परमपूज्य अवधूत श्री विश्वानंद बापजी के सानिध्य में आश्रम परिसर में 7 दिवसीय दिनांक 23 अप्रैल से प्रारंभ होकर 29अप्रैल 2026 तक चल 7 दिवसीय भव्य श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन हो जा रहा है जिसमें कल सुबह भव्य कलश यात्रा ग्राम अमलेटा से निकलेगी जिसका समापन कथा स्थल पर होगा।

भागवत ज्ञान गंगा कथा में रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर को महा आरती में पधारने का एवं सभी कार्यकर्ता तथा नागरिकों को सम्मिलित होने का निमंत्रण भी दिया।