
कांग्रेस और विरोधियों ने 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया:- सांसद अनिता चैहान

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय बोले:- विरोध करना ही कांग्रेस का काम

रतलाम / 24 अप्रैल, 2026 ( News SSR )संसद मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू नही होने पर भारतीय जनता पार्टी रतलाम मे शुक्रवार को विशाल ’’जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’’ निकाली।

नारी शक्ति के सम्मान और विपक्ष की नीतियों के विरोध में निकाली गई इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नारेबाजी कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन प्रकट किया। पदयात्रा का नैतृत्व सांसद अनिता चैहान ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, क्रांति जोशी , पूर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा सहित असंख्य महिलायें उपस्थित रही।

सांसद श्रीमती चोहान ने समापन से पूर्व नगर निगम चोराहा पर नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि संसद मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस और अन्य दलों ने 70 करोड़ महिलाओं का अपमान किया है। भाजपा सद्रैव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व ने महिलाओं का सम्मान करती आई है और नारीहित की कई योजनाओं के साथ महिला आरक्षण इस का प्रमाण है। उन्होने कहा कि जन आक्रोश पद यात्रा ऐसी शक्तियों के खिलाफ सशक्त जवाब है जो महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है।
जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं का सम्मान नही किया और देश हित के कामों का विरोध भी किया। कांग्रेस का काम ही विरोध करना रह गया है। भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की हक की लडाई मे कभी पीछे नहीं रहेगी और सदैव प्रयास जारी रखेगी। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि नारी शक्ति कभी अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। पांच राज्यों के चुनाव मे इसका मुंह तोड़ जवाब देगी और आने वाले चुनावों मे भी अपनी शक्ति का अहसास करायेगी। जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, क्रांति जोशी, पूर्व विधायक संगीता चारेल ने भी संबोधित कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति समर्थन व्यक्त किया।
पद यात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां थामे निकली , जिन पर नारी शक्ति का स्वाभिमान और विपक्ष द्वारा किए गए अपमान के विरुद्ध नारे लिखे थे। केसरिया झंडों और गूँजते नारों के साथ यह पदयात्रा मुख्य मार्ग से गुजरी, जहाँ आम जनता ने भी समर्थन व्यक्त किया। यात्रा के दौरान न.प.अध्यक्ष अनिता परिहार, उपाध्यक्ष पूजा योगी, जनपद सदस्य मंगला कुवर देवड़ा, दिव्या शर्मा, मीना टांक, जीवन ज्योति, किरण महावर, राखी व्यास, भावना गुर्जर, भारती पाटीदार, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा, संगीता सोनी, देवश्री पुरोहित, आयुशी, सांखला, दीपमाला सोनी, पुष्पा राठौर, जगवंता डामौर, अर्चना शर्मा, निखिल शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।