रॉयल कॉलेज में वरिष्ठ IAS राहुल जैन ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूल मंत्र।

रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज मे विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में श्री राहुल जैन IAS, संयुक्त सचिव, वित्त आयोग, भारत सरकार ने रोजगार, स्वरोजगार, एवं आध्यात्म विषय पर विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने की।

श्री गुगालिया ने मुख्य अतिथि श्री राहुल जैन का परिचय देते हुए बताया कि राहुल जैन 2005 बैच (म.प्र. कैडर) के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी है, वह मध्यप्रदेश के ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम जिलों के कलेक्टर और TNCP में निदेशक के रूप पदस्थ रहे है। वह IAS के साथ चार्टर्ड अकाउंटेट भी है, और वर्तमान में भारत सरकार के वित्त आयोग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थ हैं।

श्री राहुल जैन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए रोजगार, स्वरोजगार एवं आध्यात्म विषय पर अपने विचार साझा किये, उन्होनें शासन की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना, विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना, कॉरपोरेट मित्र पोर्टल, iGOT Platform जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ लेने का आव्हान किया।

श्री जैन ने बताया कि विद्यार्थियों में कौशल विकास का महत्व आज के दौर में अकादमिक डिग्री से कही अधिक बढ़ गया है, विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त उद्योग जगत की मांगों को पूरा करने के लिये अपनी योग्यता का विस्तार करना चाहिये। उन्होंने कहा कि, मेहनत और निरन्तर प्रयास का कोई विकल्प नहीं है। उन्होनें डिजीटल अनुशासन एवं इंटरनेट के सदुप्रयोग पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिये करे, न कि समय काटने के लिये।श्री जैन ने कहा कि, अर्थव्यवस्था और संस्कार हमारी असली पूंजी है, परिवार, समाज और संस्कार मिलकर ही हमारे व्यक्तित्व को आध्यात्मिक और मजबूत बनाते है। यही हमारी सबसे बड़ी बहुमूल्य संपत्ति है, जिसे आधुनिकता की दौड़ में हमें कभी नहीं खोना है।कार्यक्रम में समाजसेवी श्री ओमजी अग्रवाल, श्री मांगीलाल जैन, श्री अजय बाकीवाला और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनीष सोनी, डॉ कल्पना पाटीदार, डॉ अमित शर्मा, प्रो कपिल कैरोल, प्रो दीपिका कुमावत, डॉ संदीप सिद्ध, प्रो समीक्षा मेहरा, प्रो ज्योत्सना सोलंकी, प्रो मृदुला उपाध्याय सहित अन्य स्टाफगण उपस्थिति रहे।कार्यक्रम का संचालन बीएड प्राचार्य डॉ आर.के. अरोरा ने किया एवं आभार प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ प्रवीण मंत्री ने व्यक्त किया।

More From Author

रतलाम में नीट से पहले नीट परीक्षा

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *