SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ ।

इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में बढ़ाया गौरव

रतलाम ( News SSR ) श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम के प्रबंधन विभाग के 5 व्याख्याता प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’26 (ICLASM 2026) मे सम्मिलित हुए, जोकि क्वांटम यूनिवर्सिटी रुड़की, उत्तराखंड द्वारा हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया था । इस कॉन्फ्रेंस मैं महाविद्यालय की ओर से प्रो.रश्मि चौहान, (प्रबंधन विभाग प्रभारी), प्रो. शैलेश शाह, प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा एवं प्रो. प्रियंका पाठक ने भाग लिया एवं साथ ही अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए । इस प्रुडेंस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस’ 2026 में देश-विदेश के शिक्षाविदों के साथ एवं विशिष्ट और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वक्ताओं ने भी हिस्सा लिया, जिसमे मुख्यरूप से डॉ॰ माइकल बारोन (एसोशिएट डीन एनालिटिक्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेलबर्न आस्ट्रेलिया), डॉ॰ मुथमाइनाह (एडजंक्ट प्रोफेसर, शिक्षा विभाग, ग्लोबल नेक्स्ट यूनिवर्सिटी, कुआलालंपुर, मलेशिया), डॉ॰क्रिस सोतिरोपुलस (CEO, ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज़ कमर्शियलाइज़ेशन प्रा॰लि॰ मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया) एवं डॉ. सुरेश कुमार पांडे (प्रो॰कॉलेज ऑफ बिजनेस, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म स्टडीज, फिजी नेशनल यूनिवर्सिटी सुवा, फिजी) की उपस्थिति रही । महाविद्यालय के प्रबंध संकाय शिक्षकों को भी अपने विचारो को राष्ट्रिय – अन्तराष्ट्रिय स्तर पर रखने का अवसर प्राप्त हुआ, जोकि अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा । इस सम्मलेन मे सम्मिलित होने का सम्पूर्ण मार्ग दर्शन डॉ॰ लोकेन्द्र विक्रम सिंह निर्देशक श्री योगीन्द्र सागर महाविद्यालय, का रहा । इसके पश्चात महाविद्यालय के प्रबंध संकाय के सभी शिक्षकों ने वाइस चेयरमैन श्री वरदान शर्मा, एवं वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा का भी आभार व्यक्त किया व कहा कि भविष्य में भी ऐसे राष्ट्रीय एवं इंटरनेशनल मंचों पर सक्रिय भागीदारी के लिए निरन्तर प्रयास करते रहेगा जिससे सभी संकाय के शिक्षकों को समय के साथ-साथ ज्ञानवर्धन होता रहे । यह जानकारी संस्था के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने दी ।

More From Author

रॉयल कॉलेज में वरिष्ठ IAS राहुल जैन ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मूल मंत्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *