कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्र नामली का आकस्मिक निरीक्षण किया

रतलाम  ( News SSR ) रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार जिले में उपार्जन केन्द्रो पर समर्थन  मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने  उपार्जन केन्द्र नामली का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नामली उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

       

 निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने तौल कांटों का सत्यापन करवाया  तथा कंप्यूटर के माध्यम से संचालित ऑनलाइन प्रक्रिया को देखा।  मॉइश्चर मशीन से गेहूं की नमी की जांच समक्ष मे करवाई। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानो से संवाद कर उपार्जन प्रक्रिया, उपलब्ध सुविधाओं एवं केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की  एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए ।

तौल का सत्यापन करने के लिए  गेहूं की बोरियों का वजन समक्ष मे करवा कर सत्यापन  करवाया। गर्मी की स्थिति को देखते हुए खरीदी केन्द्र पर ठण्डा पेयजल, ओ आर एस के पैकेट, छाया इत्यादि की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए । किसानों की संख्या को देखते हुए तुलाई कार्य के लिए तौल काटो की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ,तहसीलदार रतलाम ग्रामीण श्री आशीष उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे ।

More From Author

SYSITS इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 2026 में सम्मिलित हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *