रिहैब बेटर मल्टीडिसिप्लिनरी थेरेपी सेंटर द्वारा ऑटिज्म जागरूकता के लिए ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन

रतलाम।( News SSR ) अप्रैल माह में विश्व स्तर पर ऑटिज्म जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाते हैं। इसी अवसर पर रिहैब बेटर मल्टीडिसिप्लिनरी थेरेपी सेंटर द्वारा ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र शाह, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ एवं रिधान हॉस्पिटल रतलाम के संस्थापक मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा पुरस्कार वितरण किया।प्रथम पुरस्कार मिशिता डोडियार, द्वितीय पुरस्कार ऋषभ राणा तथा तृतीय पुरस्कार वियान पाटीदार को प्रदान किया गया।

सेंटर के संस्थापक डॉ. इश्वर पाटीदार ने बताया कि ऑक्यूपेशनल थेरेपी एएसडी(ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर) बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावी होती है, जिससे बच्चे आत्मनिर्भर जीवन जी सके। डॉ. पाटीदार पिछले 10 वर्षों से थेरेपी सेंटर चला रहे हैं तथा उनका अनुभव सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रिहैब बेटर रतलाम शहर का एकमात्र ऐसा थेरेपी सेंटर है जहां ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी, ऑर्थोटिस्ट-प्रोस्थेटिस्ट, कायरोप्रैक्टिक एडजस्टमेंट, फिजियोथेरेपी, ऑडियोलॉजिस्ट, एबीए थेरेपी तथा ब्रेन जिम जैसी आधुनिक थेरेपी एक ही जगह उपलब्ध कराई जाती हैं।कार्यक्रम में गणमान्य श्रीमती सरिता पाटीदार, डॉ. बलराम धाकड़, डॉ. रीना गहलोत, बलराम पाटीदार,नाजिया खान एवं पारुल सिद्धोट उपस्थित रहीं।

More From Author

शिक्षा जगत विकास की रफ्तार : बाजना के ठीकरिया पीएम श्री हाई स्कूल के 16.30 लाख की लागत वाले अतिरिक्त कक्ष का विधायक ने किया भूमिपूजन

नीट परीक्षा में 23 लाख अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत, रतलाम रेंज में 5500 से अधिक विद्यार्थियों ने दी परिक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories