
रतलाम। ( News SSR ) । शहर के अंग्रेजी शिक्षक शरद माझू ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाकर रतलाम का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अंग्रेजी के सबसे लंबे शब्द को मात्र 59 सेकंड में 25 बार उच्चारित कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उन्हें निरवीन वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकॉर्ड संस्था द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किया गया। वहीं वेब वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी उनके इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया है।

विश्व रिकॉर्ड बनाने की पूरी प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग श्री हैदरउद्दीन द्वारा की गई। शरद माझू की इस उपलब्धि पर शहर में हर्ष का माहौल है।
उन्हें श्री शैलेन्द्र कटारिया, शैलेन्द्र सोलंकी, प्रदीप राठौर, रोहित पाटीदार सहित अनेक लोगों एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।