श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह

रतलाम। ( News SSR ) । छोटे शहरो के बच्चे भी शिक्षा या अन्य किसी प्रोफेशनल कोर्स मैं पीछे नहीं है यह बात श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, रतलाम महाविद्यालय के संस्थापक श्री गोपालप्रसाद जी शर्मा (टंच) बाऊजी ने सभी विद्यार्थियों को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन के बी.बी.ए तृतीय वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम मे सफलता प्राप्त करने पर कही I इस परीक्षा परिणाम मैं श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम की छात्रा गौरी पाटीदार पिता श्री नारायण जी पाटीदार ने 83.50% के साथ प्रथम रैंक प्राप्त की, द्वितीय रैंक पर दो विद्यार्थियों के बीच बराबरी रही अर्पिता जैन पिता श्री अमित जैन 83.30% , निहारिका पांचाल पिता श्री प्रकाश जी पांचाल 83.30% एवं तृतीय रैंक हिमांशी पटेल पिता श्री श्याम बिहारी पटेल 82% प्राप्त्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है । इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा की संस्था विद्याददाति संपूर्णत्वम को चरितार्थ करते हुए अपने उद्देश्य की और निरंतर अग्रसर है I चेयरमैन भरत जी शर्मा (टंच), ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे बच्चे दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं । सहसंचालक श्री उमेश शर्मा, सहसंचालक श्री वरदान शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो॰ गोविन्द झंवर, , ने इसका श्रेय शिक्षको और विद्यार्थी की कड़ी मेहनत और लगन को दिया । साथ ही बी.बी.ए. विभाग के प्रभारी प्रो॰रशमी चौहान, प्रो॰ मनीषा राठौर, प्रो॰अंशिता शर्मा एवं प्रो॰ शेलेश शाह एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाये दी । समस्त जानकारी संस्था के सहसंचालक श्री उमेश शर्मा ने दी

More From Author

विधायक कमलेश्वर डोडियार अब करेंगे LLM: देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटी NLIU भोपाल में मिला प्रवेश, संविधान और प्रशासनिक विधि पर करेंगे रिसर्च…..

श्री योगीन्द्र सागर कालेज के बी.बी.ए की छात्रा ने टॉप मे बनाई जगह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *