ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किया ₹54 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

रतलाम 20 मई। ( News SSR ) । रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास हेतु रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर द्वारा कुल 54 लाख रुपए की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया।

ग्राम पंचायत नाल्कोई में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विधायक निधि से स्वीकृत 24 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक टीन शेड, ग्राम रूपाखेड़ा में भी 15 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत ग्रेवल रोड एवं ग्राम पंचायत पीपल खूंटा में 15 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्रेवल रोड निर्माण का भूमि पूजन विधायक श्री मथुरालाल डामर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि गणेश मुनिया, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिवाजी गरवाल, किसान मोर्चा महामंत्री कन्हैया लाल पाटीदार,

मंडल महामंत्री मुकेश परिहार, ऋषिराज सिंह सोनगरा, मंडल उपाध्यक्ष जवाहरलाल पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि रघुनाथ जिला पंचायत सदस्य नाथू लाल गामड़, सांसद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, मंडल महामंत्री मुकेश परिहार, सरपंच प्रतिनिधि गंगू सिंह सोनगरा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शिवाजी गरवाल, मंडल महामंत्री ऋषिराज सिंह सोनगरा, मुकेश परिहार, मंडल उपाध्यक्ष जवाहरलाल पाटीदार, युगल किशोर पाटीदार, पूर्व सरपंच मन्नालाल पाटीदार एवं सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम भूरिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

More From Author

अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा 2026, 24 मई को रतलाम में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ।

सड़क सुरक्षा हेतु रतलाम पुलिस का सतत अभियान जारी — दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट पर लगाए जा रहे चेतावनी बोर्ड, यातायात पुलिस एवं टोल कंपनी द्वारा लगातार जागरूकता अभियान संचालित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories