गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा- का भव्य मंगल प्रवेश

रतलाम, ( News SSR ) । दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी म.सा. की पाट परंपरा के पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य, गच्छाधिपति आचार्यदेव श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा आदि ठाणा- का शुक्रवार को रतलाम में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश का जुलुस लोकेन्द्र टॉकिज से प्रारम्भ हुआ और नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ मोहन टॉकिज पहुंचकर धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गया। मंगल प्रवेश पर पूज्य गुरुदेव की अग़वानी संघ संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, श्री संघ अध्यक्ष सुशील छाजेड़, विभिन्न श्री संघ के अध्यक्षों एवं समाजजन ने की। मोहन टॉकिज में आयोजित धर्मसभा का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

पूज्य गुरुदेव ने मंगलाचरण वाचन कर मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि संघ एकता मे ही संगठन की शक्ति है। धर्म आराधना से ही मानव जीवन सार्थक होगा। गुरु का आशीर्वाद और प्रेरणा ही सफलता का मार्ग है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संघ संरक्षक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि समाज संतो की कृपा से ही फलीभूत होते है। जीवन मे धर्म गुरु का होना सत्य का पथ प्रदर्शक है।

धर्म सभा से पूर्व निकले भव्य वरघोड़े में बग्गी में दादा गुरुदेव राजेंद्रसूरी व पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरी के चित्र के साथ महिला परिषद कलश लिए व बहु परिषद अष्ट मंगल मस्तक पर धारण कर शामिल हुए। यह जानकारी श्री संघ के राजकमल ने दी।

More From Author

डी. पी. आभूषण लिमिटेड ने रिकॉर्ड वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories