सेवा के क्षेत्र में रोटरी ने दुनिया में स्वयं को सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया -केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

विधायक निधि से रोटरी ट्रस्ट को प्रदत्त कार्डियक एम्बुलेंस का लोकार्पण


रतलाम, 7
 जून। 
( News SSR ) केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने विधायक निधि से प्रदत्त कार्डियक एम्बुलेंस का समारोह पूर्वक लोकार्पण किया। रोटरी क्लब रतलाम मंडल 3040 एव रोटरी सोश्यल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट रतलाम द्वारा आयोजित समारोह में रोटरी मंडलाध्यक्ष सुखदेव सिह घुम्मन एवं संस्कार कोठारी विशेष अतिथि रहे । 

मंत्री श्री काश्यप ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि रोटरी क्लब श्रेष्ठ सेवा संस्थान है, इसने सेवा के क्षेत्र में स्वयं को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ स्थान पर स्थापित किया है । गंभीर मरीजों को सेवाएं उपलब्ध होना पुनीत कार्य है , जिससे मानव सेवा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने के सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं। श्री काश्यप ने पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी द्वारा महिलाओं के एनीमिया से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों तथा गोविंद काकानी द्वारा कोविड काल में की गई सेवाओं की प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आरंभ एयर एंबुलेंस सेवाओं को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड धारी मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस की सेवा निशुल्क उपलब्ध है। श्री काश्यप ने कार्डियक एम्बुलेंस को भी पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल की तर्ज पर संचालन की आवश्यकता जताई।

आरंभ में रोटरी सोश्यल वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष प्रद्युम्न मजावदिया ने बताया कि लोकार्पित एंबुलेंस में अत्याधुनिक संसाधन की व्यवस्था है। इसका संचालन रोटरी ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा। एंबुलेंस की लागत 48 लाख 62 हजार रुपए के लगभग है । विधायक निधि से पूर्व में प्राप्त एंबुलेंस द्वारा 3 वर्षों में ढाई हजार से अधिक मरीजों को सेवा उपलब्ध कराते हुए साढे तीन लाख किलोमीटर से अधिक दूरी तय की गई है। एंबुलेंस द्वारा न्यूनतम दरों पर सेवाएं उपलब्ध रहेगी। 

समारोह में रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल , उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पद्मश्री डॉ. लीला जोशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर संध्या बेलसरे, रोटरी ट्रस्ट सचिव रितेश वोहरा, रोटरी क्लब अध्यक्ष हरीश वर्मा, सचिव दीपक पंत,  ट्रस्टी सुशील छाजेड, मुस्तफा स्टेशनवाला, सिद्धार्थ जैन, विपीन पोरवाल, अनूप सेठिया और अशोक तातेड़ सहित अन्य रोटरी पदाधिकारी सदस्य एव विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में मंत्री श्री काश्यप का अभिनंदन किया गया ।

More From Author

अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) का परिणाम घोषित: जानकी मंडप में गूंजी तालियां, प्रद्युम्न, ऋतिका, हर्ष और प्रियांशु बने टॉपर

राक्षसों को बिरयानी खिलाने से बेहतर उन्हें मार दिया जाए – स्वामी चिदम्बरानन्द सरस्वतीजी, सरकार ने हिन्दू संस्कृति और समाज का गौरव बढ़ाय – मंत्री श्री काश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *