शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों को 2.50 करोड़ की लागत से मिलेगा पूर्व स्वरूप, खुले नालो की रिटेनिंग वॉल के स्थान पर लगेंगे 10 करोड की लागत से सीमेन्ट ब्लॉक,महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की

रतलाम ( News SSR ) । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों को पूर्व स्वरूप दिलाने, नालो को आरसीसी बॉक्स से कवर करने के अलावा जनहितैषी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव शहर की चिन्हित जीर्ण-शीर्ण 13 प्राचीन बावड़ियों की 2.50 करोड़ की लागत से उनका जीर्णाेद्वार, सौन्द्रर्यीकरण कराया जाकर पूर्व स्वरूप दिलाये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

इसके अलावा शहर के खुले नालों की रिटेनिंग वॉल के स्थान पर सीमेन्ट के ब्लॉक (प्री- फेब्रिकेट) लगाये जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई ताकि नालों में कोई कचरा नहीं डाल सकें ओर पानी का बहाव सुगम होने के साथ ही सीमेन्ट ब्लॉक के स्पेस पर फुटकर विक्रेताओं का मार्केट एवं पार्किगं स्थल बनाया जा सकें इस हेतु 10 करोड की स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रस्ताव पश्चात् किसी भी नाले की रिटेनिंग वॉल निर्माण की स्वीकृति नहीं दी जायेगी।इसके अलावा घरो के सामने नाली के स्थान पर आरसीसी पाईप की ड्रेन निकाले जाने तथा प्रत्येक 20 फीट पर जाली का चेम्बर बनाये जाने के प्रस्ताव को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। ताकि किसी प्रकार का कचरा एवं गंदगी ना होकर रतलाम स्वच्छ व सुन्दर बने।नगर निगम रतलाम में रिक्त पदों की पूर्ति किये जाने के तहत उपयंत्री सिविल 2, विद्युत 1, सहायक यंत्री सिविल 2, विद्युत 2 के पद पूर्ति पीईबी के माध्यम से कराये जाने, अवैध नल संयोजनों को पूर्णतः समाप्त किये जाने हेतु आगामी 4 माह में राशि रूपये 3 हजार में अवैध नल संयोजन को वैध कराये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा दी गई।औद्योगिक ईकाईयों को एसटीपी प्लांट से ट्रीटेड वॉटर 12 रूपये प्रति किलो लीटर के मान से दिये जाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 आवेदकों को एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।भारत सरकार की एनपीसीए योजना अन्तर्गत अमृत सागर तालाब संरक्षण एवं प्रबंधन परियोजना अन्तर्गत त्रिपोलिया गेट चौराहा के समीप अमृत सागर परिसर में निर्मित 7 दुकानें के अलावा लोकेन्द्र भवन रोड स्थिति एमपी 43 फुड प्लाजा में निर्मित 43 दुकानों का सुपर बिल्ड-अप क्षेत्रफल के आधार पर अचल संपत्ति अंतरण नियम 2016 के अनुसार वर्तमान कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार आरक्षित मूल्य की गणना कर लोक निर्माण विभाग नगर पालिक निगम से प्राप्त गणना पत्रक दर एवं आगामी कार्यवाही हेतु शर्ताे को महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, निगम आयुक्त अनिल भाना, कार्यपालन यंत्री राहूल जाखड़, सहायक यंत्री अनवर कुरेशी, उपयंत्री मनीष तिवारी, स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

More From Author

राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास सत्याग्रह

जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉलमहापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories