जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड वाले उद्यान की बनेगी बाउण्ड्रीवॉलमहापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 13 जून। ( News SSR ) वार्ड क्रमांक 3 में जवाहर नगर मुक्तिधाम रोड़ वाले उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोना शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती धीरजकुवंर राठौर व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि 12 लाख की लागत से उक्त उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण का कार्य किया जायेगा कार्य पुरा होने पर उद्यान सुरक्षित होकर सुन्दर दिखाई देगा।
उन्होने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि रतलाम को हरियाली से आच्छदित करने हेतु प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण सुधार में उपयोगी साबित हो।  
भूमि पूजन के अवसर पर मंडल महामंत्री संदीप मौर्य, सुभेन्द्र गुर्जर, आरडीए सदस्य श्रीमती किरण महावर, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश जायसवाल, धर्मवीर गहलोत, मंडल कोषाध्यक्ष श्रीराम यादव, मंडल मीडिया प्रभारी प्रतिभा चौहान, महिला मंडल अध्यक्ष रेखा गौतम, वार्ड संयोजक किशोर सिंह राठौर सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप मौर्य ने किया व आभार वार्ड संयोजक किशोर सिंह राठौर ने माना।

More From Author

शहर की 13 प्राचीन बावड़ियों को 2.50 करोड़ की लागत से मिलेगा पूर्व स्वरूप, खुले नालो की रिटेनिंग वॉल के स्थान पर लगेंगे 10 करोड की लागत से सीमेन्ट ब्लॉक,महापौर परिषद ने स्वीकृति प्रदान की

शहीद भगतसिंह उद्यान का होगा सौन्दर्यीकरणमहापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories