
रतलाम 13 जून । ( News SSR ) वार्ड क्रमांक 19 स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप यादव, क्षेत्रिय पार्षद प्रतिनिधि राजेन्द्र चौहान व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि वार्ड क्रमांक 19 स्थित शहीद भगतसिंह उद्यान के सौन्दर्यीकरण 3.25 लाख की लागत से किया जायेगा कार्य पुरा होने पर उद्यान सुन्दर दिखाई देगा।
उन्होने इस अवसर पर अपील करते हुए कहा कि रतलाम को हरियाली से आच्छदित करने हेतु प्रत्येक नागरिक इस वर्षा ऋतु कम से कम एक पौधे का रोपण कर उसे पेड़ बनने तक अपने बच्चों की तरह पालन पोषण करें ताकि पर्यावरण सुधार में उपयोगी साबित हो। उन्होने यह भी अपील की कि अपने भवनों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से लगायें ताकि भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सकें साथ पेयजल का अपव्यय ना करें।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष गोपाल विजयवर्गी, मुकेश द्विवेदी, राजीव सेन, निरंजन कुमावत, श्रीमति राधा चौहान, मदनलाल शर्मा, चंद्रशेखर लश्करी, रामचंद्र शर्मा ,गोपाल सोनी, बालाराम पांचाल, मोहनलाल कुमावत, विनोद यादव, संजय प्रजापत, महेश राठौड़, डॉ नंदकिशोर वर्मा सहित कई नागरिक गण उपस्तिथ थे।
कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र चौहान ने किया व आभार शुभम चौहान ने माना।