लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर भारत भारती रतलाम आयोजित करेगा राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना उत्सव

20 जून को खेल, सांस्कृतिक, सद्भावना, सामाजिक सेवा एवं सम्मान समारोह सहित होंगे विविध कार्यक्रमों का आयोजन

रतलाम ( News SSR ) । राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के उद्देश्य से भारत भारती, रतलाम द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 20 जून 2026, शनिवार को राष्ट्रीय एकता एवं जननी जन्मभूमि स्वर्गादपि गरियसि अभियान के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन स्थल 360 टर्फ, त्रिवेणी रोड, रतलाम रहेगा।

संस्था की संयोजिका भारत भारती रतलाम है तथा आयोजन श्रीमती अदिति देवसर ने बताया कि यह आयोजन केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, सेवा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम में खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक सेवा तथा राष्ट्रीय एकता को समर्पित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अंतर राज्यीय सद्भावना मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता से होगी। इसके पश्चात 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक लघु भारत स्वाद संगम फूड कार्निवाल जिसमें भारत के विविध प्रांतो के पारंपरिक व्यंजनों एवं सांस्कृतिक स्वादों का अनूठा संगम रहेगा।

सायं 7:00 बजे से 8:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय एकता समारोह। देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं लोग अभिव्यक्तियों एवं राष्ट्रीय चेतना से उत्पत्ति विशेष प्रस्तुतियां रहेगी।  इसके बाद 8:00 बजे से 9:00 बजे तक पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री चेतन कश्यप (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम कैबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) तथा अध्यक्षता श्री विनय पन्नाले  (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, भारत भारती) करेंगे।

आयोजन समिति

आयोजक: श्रीमती अदिति देवसर (संयोजिका, भारत भारती, रतलाम)

संपर्क सूत्र: 9907219888

सहसंयोजक: श्री प्रवीण रामावत

संपर्क: 9627044219

मार्गदर्शक मंडल समिति

डॉ. गोपाल मजावदिया,डॉ. प्रवीणा देवसर,श्री आर. सी. तिवारी

स्वागत-सत्कार समिति

श्री राहुल सक्सेना, रुद्राक्ष देवसर, नरेंद्र सिंह चौहान

खेल प्रकोष्ठ समिति

श्री राकेश यादव,श्री प्रेम सिंह हाडा,सौरभ शर्मा,श्रीमती रक्षा यादव

प्रचार-प्रसार समिति

श्रीमती अदिति देवसर,लग्न शर्मा, गौतम अधिकारी, शुभम भाटी

सांस्कृतिक आयोजन समिति

श्रीमती तोषी शर्मा, किरण छाबडा,मीनाक्षी मलिक, राजू बलानी

मंच संचालन समिति

श्रीमती अदिति देवसर,डॉ. दिलीप नारले,डॉ. सौरभ गुर्जर

मंच व्यवस्था समिति

श्री विक्रम चौधरी, दिवाकर भटेले, रविंद्र जागेटिया भूपेंद्र सिंह सोलंकी 

फूड कार्निवल समिति

श्रीमती मोनिका नायर, प्रवीण रामावत,मनिषा श्रीवास

परिवहन पार्किंग समिति

श्री शिवांग राठौर

श्री विजेंद्र सिंह सिसोदिया

भारत भारती, रतलाम ने सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं युवाओं से कार्यक्रम में सहभागी बनकर राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

More From Author

श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर निकली शौर्य  यात्रा का भाजपा कार्यालय पर भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories