​दो बत्ती चौराहे पर बंदर का आतंक: बाइक पर बैठे पत्रकार के पीछे आकर बैठा बंदर, 40 सेकंड तक नोचे बाल

​रतलाम, 26 जून ( News SSR )। शहर के व्यस्ततम दो बत्ती चौराहे पर बंदरों का उत्पाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को एक बार फिर यहाँ दहशत का माहौल देखने को मिला, जब दोपहर करीब 4:00 बजे एक बंदर ने चाय पीकर अपनी बाइक पर बैठे पत्रकार साथी यशवंत के पीछे वाली सीट पर अचानक कब्जा जमा लिया। इस दौरान पत्रकार करीब 40 सेकंड तक पूरी तरह से खौफ के साए में रहे।



​मिली जानकारी के अनुसार, पत्रकार यशवंत दो बत्ती चौराहे पर स्थित रुक्म चाय दुकान पर चाय पीने गए थे। चाय पीने के बाद वे जैसे ही अपनी मोटरसाइकिल पर आकर बैठे, वैसे ही एक बड़ा बंदर फुर्ती से उनकी गाड़ी की पिछली सीट पर आकर बैठ गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से यशवंत सकपका गए और अपनी जगह पर ही ठिठक गए।

​दो बार नोचे बाल, मोबाइल में कैद हुई घटना
​गाड़ी पर बैठने के बाद बंदर शांत नहीं रहा, बल्कि उसने करीब 40 सेकंड के भीतर दो बार पत्रकार यशवंत के बाल भी नोचे। चौराहे पर इस अजीबोगरीब और डरावने मंजर को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही दूरी पर खड़े पत्रकार साथी सिकंदर पटेल और किशोर सिलावट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है

​सुबह भी बंदरों ने मचाया था उत्पात, कई लोग घायल
​चौराहे पर मौजूद लोगों के अनुसार, पत्रकार यशवंत का डरना बिल्कुल जायज था, क्योंकि आज ही सुबह इसी इलाके में एक बंदर ने भारी उत्पात मचाते हुए दो से तीन राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सुबह की घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल था और दोपहर में पत्रकार के साथ हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों की चिंता को और बढ़ा दिया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इन उत्पाद मचाने वाले बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

More From Author

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 27 जून को रतलाम आएंगे, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से किया संवाद जनसमस्याओं का किया त्वरित समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories