केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का रतलाम बॉर्डर पर हुआ स्वागत, अल्प प्रवास के बाद अहमदाबाद रवाना

रतलाम, 09 जुलाई ( News SSR )। देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार सुबह सड़क मार्ग से रतलाम जिले की सीमा में पहुंचे।

मंदसौर से रवाना होकर उनका काफिला रतलाम बॉर्डर पर जावरा के पास एटलेन हाईवे पर पहुंचा, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री गडकरी के रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश करते ही प्रशासनिक अमला उनकी अगवानी के लिए मुस्तैद दिखा। मौके पर मौजूद रतलाम जिला कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

महज कुछ मिनटों का रहा ठहराव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री का यह कोई अधिकारिक या राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि वे सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। यही वजह रही कि मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई स्थानीय प्रतिनिधिमंडल या नेता मौजूद नहीं था। श्री गडकरी रतलाम जिले की सीमा में महज 5 से 7 मिनट के अल्प समय के लिए रुके। अधिकारियों से संक्षिप्त मुलाकात और स्वागत स्वीकार करने के बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से ही सीधे अहमदाबाद (गुजरात) के लिए रवाना हो गया।

More From Author

रतलाम में सुलग रहा स्कूली बदहाली का मुद्दा: शिवपुर के बाद अब सिखेड़ी के बच्चे सड़क पर; जर्जर भवन से सहमे विद्यार्थी, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories