पटवारी की गलती से राजस्व रेकॉर्ड में गड़बड़ीकलेक्टर से भूमि नक्शा सुधारने और कार्रवाई की मांग

रतलाम। ग्राम मोरवनी में पटवारी द्वारा राजस्व रेकॉर्ड में की गई त्रुटि के कारण एक किसान की भूमि का नक्शा दूसरे के खाते में दर्ज हो गया। इससे पीड़ित किसान को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम दंतोड़ा निवासी बाबू पिता धीरजी भील ने जन सुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर बताया कि उनके पिता स्व. धीरजी ने ग्राम मोरवनी में सर्वे नं. 13 में 1.200 हेक्टेयर भूमि रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के आधार पर खरीदी थी। वर्तमान में यह भूमि सर्वे नं. 13/2 रकबा 1.200 हे. प्रार्थी और उसके भाइयों के नाम राजस्व रेकॉर्ड में दर्ज है और वे उस पर कृषि कार्य कर रहे हैं। प्रार्थी का आरोप है कि ग्राम मोरवनी की भूमि सर्वे नं. 16 प्रतिपक्षीगण गणपत, दूला, कालू, शान्तिलाल सहित 8 लोगों के कब्जे में है। लेकिन पटवारी महोदय ने गंभीर राजस्व त्रुटि करते हुए प्रार्थी की भूमि सर्वे नं. 13/2 का नक्शा हेर-फेर कर प्रतिपक्षी की भूमि सर्वे नं. 16 पर दर्ज कर दिया है। बाबू ने कहा कि वास्तविक मौके पर वे ही उक्त भूमि पर काबिज हैं। नक्शे में त्रुटि के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है और भविष्य में और परेशानी बढ़ सकती है। प्रार्थी ने कलेक्टर से मांग की है कि राजस्व रेकॉर्ड में उक्त त्रुटि को सुधार कर उनकी भूमि सर्वे नं. 13/2 का नक्शा वास्तविक मौके एवं कब्जे के अनुसार दर्ज किया जाए। साथ ही दोषी पटवारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
आवेदन 14 जुलाई 2026 को कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है।

More From Author

रतलाम में गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी कर्मचारी, विभाग ने थमाया नोटिस

एसपी अमित कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठकलंबित प्रकरण, सायबर ठगी और नशे पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories