
सैलाना 16 जुलाई। ( News SSR )थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम गोवर्धनपुरा निवासी ने 11 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह खाद लेने सैलाना घंटाघर आया था और उसकी काले रंग की हीरो स्प्लेंडर क्रमांक MP-43-ZM-2366 वहां से चोरी हो गई। मामले में धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन और थाना प्रभारी पिंकी आकाश के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर पिपलोदा फंटे पर देशी शराब दुकान के पीछे से आरोपी ईश्वर पिता हुरजी भगोरा, 25 वर्ष, निवासी मोरझर, थाना सरवन को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक केदारेश्वर घाटा के पास झाड़ियों से बरामद की गई।
पुलिस आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है।