थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र में हुसैन टेकरी के पास एक महिला द्वारा कुएँ में कूद गई है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।

जावरा 23जुलाई। ( News SSR )सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 23-07-2026 को सुबह 09:22 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ आरक्षक 1091 अर्जुन प्रजापत व पायलेट दिपेन्द्र भाटी घटनास्थल पर पहुँचकर गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल SDRF स्टाप की सहायता से पीड़ित महिला को बाहर कुएँ से बाहर निकाला गया।
डायल-112 स्टाफ द्वारा तत्काल पूछ ताछ की इसके बाद पीड़ित महिला को एफ़आरव्ही वाहन से तुरंत सिविल हॉस्पिटल जावरा पहुँचाया गया, पीड़ित महिला का उपचार किया जा रहा है।