थाना ताल पुलिस की बड़ी सफलता — इंडस टावर से चोरी EDUR पार्ट चोरी के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गए मशरूका एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी

रतलाम | दिनांक 22 जुलाई 2026 ( News SSR )पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अज्ञात चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पतारसी एवं गिरफ्तारी हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी आलोट सुश्री पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 303(2) बीएनएस में अज्ञात आरोपियों की पतारसी करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 05 जुलाई 2026 को फरियादी शिवबीर सिंह पिता बृजराज सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रोरियापुरा, थाना नगरा, जिला मुरैना, हाल निवासी अम्बेमाता मंदिर के पीछे, वार्ड क्रमांक 01, थाना ताल, जिला रतलाम द्वारा थाना ताल पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। फरियादी ने बताया कि ग्राम खेताखेड़ी क्षेत्र में स्थित इंडस टावर के VILL के 2G BTD से दिनांक 01 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा EDUR पार्ट के 03 नग चोरी कर लिए गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना ताल में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2026, धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण– प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना ताल पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने संदिग्धों की पहचान करते हुए उनकी तलाश की। पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए दिनांक 22 जुलाई 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आरोपियों का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। आरोपियों से प्रकरण में चोरी गए EDUR पार्ट की बरामदगी के साथ-साथ अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी–
1. रफीक उर्फ बारिक पिता रसीद खां, उम्र 35 वर्ष, निवासी नागदा, जिला उज्जैन।

2. वसीम पिता आशिक हुसैन, उम्र 29 वर्ष, निवासी नागदा, जिला उज्जैन।

बरामदगी प्रकरण में चोरी गए EDUR पार्ट के 03 नग की बरामदगी हेतु आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम विवेचना जारी है।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में निरीक्षक स्वराज डाबी, थाना प्रभारी ताल, उप निरीक्षक मदन सिंह डोडिया, प्रधान आरक्षक निकोलस लकड़ा, आरक्षक नीलेश शर्मा, आरक्षक देवेन्द्र, आरक्षक हरीशंकर, आरक्षक नितिन सक्सेना, आरक्षक सावरिया पाटीदार, आरक्षक राहुल एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

More From Author

थाना इंडस्ट्रियल एरिया जावरा क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या के उद्देश्य से अवसाद ग्रस्त 40 वर्षीय महिला ने कुएँ में लगाई छलाँग, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर बचाई जान।

थाना ताल पुलिस द्वारा 5000 रुपये के ईनामी आरोपी को पकडने में मिली सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories