सांदीपनि विद्यालय विनोबा में शाला प्रबंधन समिति का गठन, विजय मीणा अध्यक्ष व कमल पाटीदार उपाध्यक्ष निर्वाचित

अभिभावकों, शिक्षकों और विषय विशेषज्ञों को मिला प्रतिनिधित्व


रतलाम। 26जुलाई 2026 (News SSR ) सांदीपनि विद्यालय विनोबा रतलाम में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन अभिभावक सदस्यों में से लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा किया गया जिसमें अध्यक्ष विजय मीणा, उपाध्यक्ष कमल पाटीदार चुने गए। संस्था प्राचार्य एवं प्रबंधन समिति की सचिव संध्या बोरा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार समिति में विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों एवं अन्य वर्गों का समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है।

सदस्य के रूप में पालकगण रशेष राठौड़, संजय कसेरा, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर,लोकेश कुमार आदि चुने गए। उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर , अनिल मिश्रा, सीमा चौहान ,जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा,पिंकी सोलंकी, सरिता राजपुरोहित सदस्य नामांकित किये गए।

विशेष आमंत्रित सदस्यों में पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट और संजय पांडे का मनोनयन किया गया।
इस अवसर पर संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने और आभार सीमा चौहान ने व्यक्त किया।

More From Author

सांदीपनि विद्यालय किसी मंदिर से कम नहीं, यहां से भविष्य के निर्माता निकलेंगे : प्रभारी मंत्री डॉ. शाह

राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने निकाली विजय यात्रा, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिलछात्रों और युवाओं के हितों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Categories