गुरु पूर्णिमा पर दंडी स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धाभाव से पूजन, भक्तों ने लिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

रतलाम, 29 जुलाई। ( News SSR )गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दो मुंह की बावड़ी स्थित मठ में दंडी स्वामी आश्रम, श्रृंगेरी मठ के परम पूज्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साधक-भक्तों ने गुरुदेव के श्रीचरणों में वंदन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में गुरुदेव के परम शिष्य महर्षि संजय चैतन्य ब्रह्मचारी, दिनेश वाघेला, महावीर सिंह शक्तावत बाबूलाल सिसोदिया, श्यामा वाघेला,पूजा मित्तल, रेखा राठौड़ सहित अनेक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रेरक एवं आध्यात्मिक व्याख्यान में गुरु के महत्व, आत्मचिंतन, संयम, सेवा और सत्कर्मों के माध्यम से जीवन को सार्थक बनाने का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने एकाग्र भाव से गुरुदेव के प्रवचनों का श्रवण किया और इसे जीवन को सही दिशा देने वाला एवं आत्मबोध कराने वाला मार्गदर्शक संदेश बताया।
कार्यक्रम का समापन गुरुदेव के आशीर्वचन एवं सभी श्रद्धालुओं द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना के साथ हुआ।

More From Author

गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समारोहपूर्वक समापन

चेहल्लुम मेले को लेकर एसपी ने किया हुसैन टेकरी का निरीक्षण, ड्रोन से होगी निगरानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories