किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आक्रामक: फसल बीमा और नीलगाय के मुद्दे पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

​ आलोट, 01अगस्त ( News SSR )। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को फसल बीमा राशि न दिए जाने और क्षेत्र में घोड़ा रोज (नीलगाय) से फसलों को हो रहे नुकसान के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आलोट, बरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, किसान कांग्रेस, शहर कांग्रेस तथा युवा कांग्रेस के तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

​स्थानीय रेस्ट हाउस से रिमझिम फुहारों के बीच रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं और किसानों ने अनुविभागीय अधिकारी (SDO) को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

ये रही माँगे
​वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को समय पर फसल बीमा राशि नहीं मिलने से वे गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द बीमा राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने की माँग की। क्षेत्र में आवारा नीलगायों (घोड़ा रोज) द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से इसका स्थायी समाधान निकालने का आग्रह किया गया।

प्रशासन को 20 दिन की चेतावनी
​शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पांचाल ने अनुविभागीय अधिकारी को नगर की स्थानीय समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नगर की सड़कें खुदी पड़ी हैं और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। साथ ही, बस स्टैंड पर यात्रियों और विशेषकर महिलाओं के लिए शौचालय व प्रतीक्षालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 20 दिनों के भीतर बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय, महिलाओं के लिए शौचालय और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

​प्रदर्शन में ये प्रमुख जन-प्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद
​रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय किसान, आमजन और कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से ​अभिनव निगम (ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष),​बापू सिंह गुर्जर (बरखेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष), ​नरेंद्र सिंह परिहार (जनपद पंचायत सदस्य), ​अशोक पांचाल (शहर कांग्रेस अध्यक्ष), ​रुघनाथ सिंह परिहार (किसान कांग्रेस अध्यक्ष), ​शंकर सिंह परिहार ‘भीम’ (यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष), ​योगेश निगम (ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी) शामिल थे।

More From Author

रतलाम पुलिस की बड़ी सफलता: सुनसान खेतों को निशाना बनाने वाला लहसुन चोर गिरोह बेनकाब, दो गिरफ्तार

4 अगस्त को जावरा में किसान महाआंदोलन, एसडीएम कार्यालय पर देंगे धरना आज मीटिंग में लिया निर्णय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories