‘लाला’ के दस वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित , आगाशाह वाली दरगाह पर हुआ भव्य लंगर का आयोजन

आलोट 02अगस्त 2026( News SSR )सद्भावना मंच आलोट द्वारा अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष (सदर) एडवोकेट आसिफ खान पठान ‘लाला’ के दस वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उनके नेतृत्व में दरगाह परिसर के विकास, समाजहित के कार्यों और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने में दिए गए योगदान को “दस साल बेमिसाल” बताते हुए अभिनंदन पत्र, शॉल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 में अंजुमन कमेटी की जिम्मेदारी संभालने के बाद आसिफ खान पठान के नेतृत्व में समाजहित के कई उल्लेखनीय कार्य हुए। वर्ष 2017 में करीब ढाई लाख रुपए की लागत से आगाह शाह वली दरगाह की बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया। इसके बाद वर्ष 2018 में लगभग 54 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी हॉल (जमातखाना) का निर्माण कर समाज को महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई। वर्ष 2020 में करीब 30 लाख रुपए की लागत से दरगाह का जीर्णोद्धार कराया गया, जबकि वर्ष 2026 में लगभग 15 लाख रुपए की लागत से परिसर का सौंदर्यीकरण कर नया स्वरूप दिया गया।

समारोह में यह भी बताया गया कि अंजुमन कमेटी केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी प्राथमिकता दी। पिछले दो वर्षों से जरूरतमंद एवं विधवा महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ ही हर वर्ष ईद-मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस, आगाह शाह वली दरगाह पर उर्स एवं लंगर का आयोजन भी किया जाता है।

वक्ताओं ने कहा कि आगाह शाह वली दरगाह परिसर लंबे समय से हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक रहा है तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए अंजुमन कमेटी हमेशा अग्रणी रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शहनवाज उद्दीन शेख (अध्यक्ष, मप्र कबड्डी संघ) ने की। मुख्य अतिथि कालूसिंह परिहार रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी , एडवोकेट योगेंद्र सिंह जादौन, पार्षद यासीन भाई नूरानी तथा ओलिया मस्जिद के इमाम साहब उपस्थित रहे। सद्भावना मंच की ओर से अशोक पाठक, अशोक शर्मा एवं शांतिलाल कमरिया ने आसिफ खान पठान का अभिनंदन पत्र, शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप बेस एवं वसीम लाला ने किया, जबकि आभार लुकमान खान एडवोकेट ने माना।इस अवसर पर वसीम लाला ने देवउठनी ग्यारस पर 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में 15 हिंदू एवं 16 मुस्लिम कन्याओं का विवाह एक ही मंच से संपन्न कराया जाएगा, जो सामाजिक समरसता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बनेगा।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण अंजुमन कमेटी के सदर आसिफ खान पठान ‘लाला’ ने दिया। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके दस वर्षीय कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए समाजसेवा और सद्भाव के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

More From Author

पारिवारिक विवाद में हैवान बना पति: पत्नी की गर्दन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार।

अनादि काल से स्थापित हे अनादिकल्पेश्वर शिव लिंग , सावन में भक्तों का लगता हे जमघट भक्तों की होती हे हर कामना पूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories