नगर निगम परिसर में गंदगी देख भड़के महापौर प्रहलाद पटेल, फोन पर अधिकारियों और दरोगा को लगाई क्लास

​रतलाम, 07 अगस्त।( News SSR )शहर के महापौर प्रहलाद पटेल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे नगर निगम परिसर में व्याप्त गंदगी और बदबू को लेकर अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों (दरोगा) पर नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

​महापौर प्रहलाद पटेल जब नगर निगम कार्यालय परिसर पहुंचे, तो उन्हें मुख्य द्वार और परिसर के भीतर बदबू और अस्वच्छता का सामना करना पड़ा। इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने मौके से ही फोन पर संबंधित अधिकारियों व स्वास्थ्य दरोगा से बात की और जमकर लताड़ लगाई। इस दृश्य का किसी ने वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

​महापौर ने फोन पर नाराजगी जताते हुए कहा, “निगम परिसर में प्रवेश करते ही बदबू आती है। शहर के करीब 4 लाख लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम आते हैं, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं ही बदहाल हैं। यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है।”

​नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर ने लापरवाह कर्मचारियों और दरोगा पर सख्त कार्रवाई करने तथा उन्हें 2 महीने के लिए काम से मुक्त (फ्री) करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर के इस सख्त रुख के बाद निगम परिसर में तत्काल सफाई अभियान शुरू करवाया गया।

More From Author

नगर निगम परिषद के चार साल बेमिसाल महापौर प्रहलाद पटेल व निगम परिषद सदस्यों का मिठाई खिलाकर दी बधाई

रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला, दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर डॉक्टर बनने का सपना किया साकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories