
रतलाम।( News SSR )भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा आगामी तिरंगा बाइक रैली के निमित्त महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 12 अगस्त कोयुवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
श्याम जी टेलर,केबिनेट मंत्री, मध्यप्रदेश शासन चैतन्य जी काश्यप जिला अध्यक्ष, भाजपा रतलाम प्रदीप उपाध्याय, महापौर रतलाम प्रहलाद जी पटेल, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली तिरंगा बाइक रैली की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
रेली रतलाम शहर में आयोजित की जाएगी

बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने आह्वान किया। कि जिले के प्रत्येक मंडल से कार्यकर्ताओं की सक्रिय एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में मोटरसाइकिलों के साथ कार्यकर्ताओं की सहभागिता का आग्रह किया। तथा प्रत्येक मोटरसाइकिल पर तिरंगा ध्वज लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ रैली में सहभागिता करने का आह्वान किया।
बैठक में युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन , प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम गुर्जर, भाजपा नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट एवं युवा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्णा डिंडोर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं जिले के विभिन्न मंडलों से आए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।