म.प्र वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल के आह्वान पर रतलाम अंजुमन सदर शिक्षा के क्षेत्र में एतिहासिक कार्य कर रहे हैं :शबाना खान

रतलाम 09अगस्त। ( News SSR ) अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी और प्रदेश वक्फ बोर्ड सदस्य पार्षद शबाना खान ने अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन में अयोजित एम.जी.एम उर्दू स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छत्राओ में से लगभग 180 छात्र-छत्राओ के पालकगण द्वारा पढाई में सहयोग के लिए आवेदन किये थे। उनके सहयोग सहायता के लिए आज उन्हें अंजुमन बुलाया गया था।

इब्राहिम शेरानी ने बताया कि अभी हाल मैं शिक्षा नीति के तहत म.प्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल द्वारा वक्फ बोर्ड के माध्यम से करोडो रुपये की राशि छात्रवर्ती के रूप में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए जरूरी और होनहार बच्चों को दी गई। साथ ही आपने यह भी बताया की कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप एवं प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल का उन्हें हर अच्छे काम करने में पूरा सहयोग मिलता है। शहर क़ाज़ी अहमद अली ने अंजुमन की इस पहल को सराहा।

अंत में संस्था अध्यक्ष प्रो इमरान हुसैन ने संस्था द्वारा छात्र हितो एवं उनके सर्वागिन विकास के लिए चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस उपलक्ष में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार, पार्षद प्रतिनिधि शेरू पठान, एम.जी.एम संस्था के सरफराजुद्दीन, अख्तर हुसैन, रज्जाक खान, रईस खान, खान, सरफराज हुसैन, अहमद मेव, अफजल खान, नईम खान आदी उपस्थित थे। बैठक का संचालन एम.जी.एम उर्दू स्कूल समिति के अध्यक्ष प्रो इमरान हुसैन ने किया। उक्त जानकारी मुबारिक शैरानी, द्वारा दि गई ।