जावरा शहर पुलिस को नकबजनी में बड़ी सफलता, 2.37 लाख का माल बरामद, 03 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम 10 अगस्त ( News SSR )थाना जावरा शहर पुलिस ने नकबजनी की वारदात का 48 घंटे में खुलासा कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 25 हजार के सोने-चांदी के आभूषण, ₹12,000 नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ई-ऑटो जब्त किया गया है।

घटनाक्रम: दिनांक 01.08.2026 को फरियादी शेख मोहम्मद पिता खुदा बक्श उम्र 56 साल निवासी जनता कॉलोनी जावरा ने शिकायत की कि दिनांक 30-31.07.2026 की रात अज्ञात बदमाशों ने छत के दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण व ₹50,000 नगद चोरी कर लिए। रिपोर्ट पर थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 275/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्बास अली, शरीफ उर्फ शब्बूअलीशान तीनों निवासी जावरा को गिरफ्तार किया। आरोपियों से सोने की चैन, अंगूठी, पेंडल, पायल व नगदी बरामद की गई।

सराहनीय भूमिका: निरीक्षक दीपक मंडलोई, उनि राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्रआर जाकिर, मृदंग, जगदीश, आरक्षक राजेश, नारायण, चेनराम, चंद्रशेखर, संदीप, सुगड़, रंजीत, महिपाल, मोहित एवं सायबर सेल रतलाम।

More From Author

रिमझिम बारिश के बीच भोले के भक्त निकले पैदल शिव के दरपर, जय भोले भक्त मंडल की विशाल पैदल यात्रा निकली

पत्रकार शरद जोशी की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन ,समाज के हर वर्ग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories