कागलीखोरा गांव में खूनी रंजिश: मर्डर के मामले में जेल गए परिवार के खेतों की फसल चटाई, मकान में लगाई आग

रतलाम, 12 अगस्त ( News SSR )। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कागलीखोरा में पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष द्वारा भारी उत्पात मचाए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक लक्ष्मण के रिश्तेदारों ने पुरानी रंजिश के कारण, जेल गए एक अन्य पक्ष के परिवार की करीब 30 बीघा जमीन पर उगी मक्का और कपास की फसल को अपने मवेशियों से चराकर नष्ट कर दिया और उनके मकान में आग लगा दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले कागलीखोरा गांव में लक्ष्मण पिता बहादुर मचारे की हत्या (मर्डर) हुई थी। इस मामले में फरियादी के परिवार के सात लोग वर्तमान में जेल में बंद हैं। मर्डर की इसी रंजिश और डर के चलते परिवार के पुरुष सदस्य गांव छोड़कर अन्य जगह रहने को मजबूर हैं, जबकि घर की महिलाएं (सज्जनबाई, मीराबाई, दीतुबाई और मालुबाई) कागलीखोरा गांव में ही रह रही हैं।

फसल चटाई और मकान में लगाई आग
शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव की महिलाओं ने बाजना आकर बताया कि दस दिन पूर्व 1 अगस्त से लेकर बीते दिन सोमवार शाम तक, मृतक लक्ष्मण के रिश्तेदार बहादुर पिता देवा, प्रभु पिता देवा, कमसिंह पिता वालु और छगन पिता अर्जुन सभी निवासी कागलीखोरा ने मिलकर उनके परिवार की लगभग 30 बीघा जमीन की फसल जानवरों से चरा दी, जिससे करीब 5 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इसके साथ ही, आरोपियों ने 8 और 9 अगस्त की दरमियानी रात उनके रहने के मकान को भी आग के हवाले कर दिया।

डर के साए में था परिवार, अब पहुंचा पुलिस के पास
घटना के बाद से पूरा परिवार आरोपियों के खौफ और डर के कारण थाने रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आ पा रहा था। आखिरकार, मंगलवार को मजबूरी और हिम्मत जुटाकर पीड़ित पक्ष सुरेश डामोर व मणीलाल के साथ बाजना थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की लिखित जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More From Author

भरतपुर की महिला चेन स्नेचिंग गैंग की 07 आरोपी रतलाम पुलिस की गिरफ्त में, सोने की चेन लूटने के मामले में बड़ी सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories