बरखेड़ा स्कूल में शिक्षकों की कमी, स्कूल के बच्चों  ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।

आलोट 12अगस्त ( News SSR )। ग्राम पंचायत बरखेड़ा कला स्थित शासकीय हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने आज बुधवार प्रदर्शन कर जिला शिक्षा अधिकारी व एसडीएम आलोट के नाम तहसील दार को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की। कक्षा 9 से 12 वो तक के छात्रों का कहना हे हमारे स्कूल में गणित अंग्रेजी, फिजिक्स, बायलॉजी सहित कई विषयों के टीचर उपलब्ध नहीं हे। कुल 265 विद्यार्थियों के लिए एक स्थाई टीचर उपलब्ध हे। बाकी तीन टीचर अतिथि शिक्षक हे। अपनी पढ़ाई कैसे करे। इसी को लेकर हमने आज प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने के लिए धरना ओर ज्ञापन दिया हे ।ज्ञापन में विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने के साथ ही अध्यापन व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से शिक्षकों की कमी दूर करने, अध्यापन के लिए कक्षा-कक्ष की आवश्यकता, लेबोरेटरी रूम, भूगोल लैब, भौतिक लैब, जीव विज्ञान लैब तथा रसायन विज्ञान लैब उपलब्ध कराने की मांग की गई है। विद्यार्थियों का कहना है कि विद्यालय में आवश्यक संसाधनों और शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था होने से विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। उन्होंने प्रशासन से सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। छात्रों की लड़ाई में एनएसयूआई के छात्र भी सम्मिलित थे

More From Author

कागलीखोरा गांव में खूनी रंजिश: मर्डर के मामले में जेल गए परिवार के खेतों की फसल चटाई, मकान में लगाई आग

हरियाली पर्व व स्वैछिकता पर्व पर पौधा रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories