तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम, अंजुमन की तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब।

रतलाम।( News SSR )शहर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। चारों ओर गूंजते देशभक्ति के गीतों से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

इस पावन अवसर पर आज शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे के लगभग भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी के नेतृत्व में अंजुमन की ओर से आज शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

रैली में सभी समाजों के लोगों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधु और शहर के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा थामे युवा देशभक्ति के नारों के साथ शहर केके मुख्य मार्गों से निकले। रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में डूबा नजर आया।

रैली में युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति से जुड़े नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।


यह विशाल तिरंगा रैली जावरा फाटक अंजुमन मस्जिद से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों,कान्वेंट स्कूल, आनंद कॉलोनी, शेरानी पूरा, काज़ी पूरा, हरमाला रोड, कुंजडा वास, कलाईगर रोड,घांस बाजार, डालूमोदी बाजार,रंगरेज रोड, तोफखाना,आबकारी चौराहा , शाहिद चौक, नाहर पूरा और पैलेस रोड से होती हुई मोचीपुरा पहुंचकर संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशप्रेम की भावना से गुंजायमान हो उठा।

रैली के मार्ग में जगह जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।


अंजुमन कमेटी की इस पहल में सर्वसमाज की सहभागिता और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों की मौजूदगी ने एकता और भाईचारे का संदेश दिया। रैली के दौरान देश की एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया।

भव्य तिरंगा रैली के चलते रतलाम शहर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। अंत में मोची पूरा में रैली के समापन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी ने रैली में आय लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

More From Author

कीचड़ में तब्दील हुआ रास्ता, ग्रामीणों की राह हुई मुश्किल: कलेक्टर को पत्र लिखकर पक्के मार्ग की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories