ग्राम पंचायत मालवासी में सरपंच श्रीमती कलावती डांगी ने किया ध्वजारोहण।

रतलाम 16 अगस्त ( News SSR )स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत मालवासी में गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती कलावती डांगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित ग्रामीणों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्कूली बच्चों में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

शासन द्वारा समस्त जन कल्याण करी योजनाओं की जानकारी कर आय व्यय का अनुमोदन दिया गया ।

इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल डांगी,उपसरपंच कालूसिंह खड़िया, सचिव हुरजीत सिंह निनामा,सहायक सचिव संदीप माड़ीवाल सभी पंचगण एवं सभी उपस्थित गणमान्य नागरिक थे ।

More From Author

तिरंगे के रंग में रंगा रतलाम, अंजुमन की तिरंगा रैली में उमड़ा जनसैलाब।

रतलाम में 5.5 करोड़ की सराफा लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, ₹5.32 करोड़ का सोना और चांदी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories