थाना माणकचौक पुलिस द्वारा जिलाबदर आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता


रतलाम। ( News SSR ) पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा थाना क्षैत्र व आसपास शाँति व्यवस्था निर्मित करने हेतु आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जो श्रीमान् के द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में ,अति.पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं अति. पुलिस अधीक्षक राकेश पंद्रो व उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल अजय सारवान के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी माणकचौक निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान के नेतृत्व में थाने की विशेष टीम द्वारा जिलाबदर आदतन आरोपी य़श पिता मोहनलाल सारवान को श्रीमान् जिला दंडाधिकारी महोदय रतलाम के जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर क्षैत्र में घुमने पर पकङने में सफलता पायी है । आरोपी यश के विरुद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14,15 के अंतर्गत थाना माणक चौक रतलाम द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , जिसे माननीय न्यायालय रतलाम के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी –
01 य़श पिता मोहनलाल सारवान उम्र 24 साल निवासी ग्राम मांगरौल थाना स्टेशन रोड रतलाम जिला रतलाम

सराहनीय भूमिका

विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी थाना माणकचौक, शाँतिलाल चौहान ,अविनाश मिश्रा,.हेमन्त यादव,. कुलदीप जाट,अशरफ,मनोहर,हेमराज, सुरेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही ।

More From Author

सर्किल जेल निरुद्ध बंदियों ने संत वाणी अमृत रसपान किया

थाना पिपलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई , 20 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *