
05 युवक गिरफ्तार व मादक पदार्थ 28.46 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत ₹2,80,000/-) एवं एक काले रंग की बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000/-) जप्त।
(कुल जप्त मशरूका की कीमत: ₹3,60,000/-)
जावरा। 22अगस्त ( News SSR )रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री युवराजसिंह चौहान एवं थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के मार्गदर्शन में उनि. राकेश मेहरा द्वारा अपनी टीम के साथ मुखबिर सूचना पर NDPS एक्ट के समस्त प्रावधानों का पालन करते हुए दिनांक 20.08.2026 को रेलवे स्टेशन के पीछे शुगर मिल ग्राउंड, अकेला हनुमान जी रोड जावरा से मुख्य आरोपी सादाब खान उर्फ मॉडल को अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त मामले में थाना जावरा शहर पर अपराध क्रमांक 302/2026 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड (PR) प्राप्त किया गया है तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क एवं खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
सादाब खान उर्फ मॉडल पिता सादीक खान (जाति पठान मुसलमान), उम्र 28 साल, निवासी- महावीर कॉलोनी, जावरा, जिला रतलाम।
साबिर हुसैन उर्फ चाचा पिता अहमद हुसैन (जाति नियारगर मुसलमान), उम्र 56 साल, निवासी- नाहर सैय्यद दरगाह के पास, मंदसौर।
शरीफ खान पिता रियाज मोहम्मद (जाति पठान मुसलमान), उम्र 34 साल, निवासी- सुवासरा, जिला मंदसौर (हाल मुकाम- अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर)।
खालिद पिता मोहम्मद सलीम मंसूरी (जाति मंसूरी मुसलमान), उम्र 40 साल, निवासी- इंदिरा कॉलोनी, नाहर सैय्यद दरगाह के पास, जिला मंदसौर।
सोएब हुसैन पिता साबिर हुसैन (जाति नियारगर मुसलमान), उम्र 30 साल, निवासी- नाहर सैय्यद दरगाह के पास, जिला मंदसौर।
जप्त मशरूका:
अवैध मादक पदार्थ: 28.46 ग्राम MD ड्रग्स (कीमत लगभग ₹2,80,000/-)
वाहन: 01 काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट, कीमत लगभग ₹80,000/-)
कुल कीमत: ₹3,60,000/- (तीन लाख साठ हजार रुपये)
सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई, उनि. राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्र.आर. 172 जाकिर खान, प्र.आर. मृदंग सातपुते, प्र.आर. जगदीश चन्द्र दमामी, प्र.आर. दिनेश भार्गो, प्र.आर. ललित जगावत, आर. राजेश पंवार, आर. चन्द्रशेखर खटबड, आर. सुगडसिंह, आर. सुरेन्द्रपाल सिंह, आर. नारायण सिंह, आर. चेनराम पाटीदार, आर. महिपाल सिंह, आर. देवेन्द्र शर्मा, आर. भोमसिंह, आर. दीपक यादव, आर. चन्द्रपाल एवं साइबर सेल रतलाम की सराहनीय भूमिका रही।