
रतलाम 31 अगस्त ( News SSR )नव नियुक्त एल्डरमेन (मनोनित पार्षद) मंगल लोढ़ा, राकेश परमार, श्रीमती पुजा बोहरा, दिनेश मिश्रा (राकेश मिश्रा), हेमन्त राहौरी प्रभु नेका, गोपाल शर्मा व नारायण सांकला को जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया ने नगर निगम सभागृह में एल्डरमेन (नाम निर्दिष्ट पार्षद) पद की शपथ दिलाई।
जिला कलेक्टर अजय कटेसरिया का स्वागत निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, निगम आयुक्त अनिल भाना आदि ने पुष्प गुच्छ से किया इसके पश्चात् नव नियुक्त 8 एल्डरमेन (नाम निर्दिष्ट पार्षद) ने पद की शपथ ली तत् पश्चात् सभी एल्डरमेन ‘‘नाम निर्दिष्ट पार्षद’’ का पुष्पमाला व पुष्प गुच्छ से किया गया।

इस अवसर पर रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, उपाध्यक्ष सोनू यादव, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, राजेन्द्र पाटीदार, मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर पवांर, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, श्रीमती सोना शर्मा, अनुज शर्मा, जनक नागल, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड़, रत्नदीपसिंह राठौर, रणजीत टांक, परमानन्द योगी, करण कैथवास, योगेश पापटवाल, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती शबाना के अलावा विवेक शर्मा, दिव्या चंदन शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक यादव, सुदीप पटेल, पूर्व एल्डरमेन नितिन लोढ़ा, पार्षद प्रतिनिधि राजेश माहेश्वरी, गौरव त्रिपाठी, हेमराज वसावा, राजेन्द्र चौहान आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पार्षद दल सचेतक हितेश कामरेड ने किया व आभार नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया ने माना।