पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों के खिलाफ लगाए सरकार विरोधी नारे

रतलाम 31अगस्त( News SSR )त्योहारों के दौरान बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस, शक्कर, गुड़, खाद्य तेल सहित आवश्यक वस्तुओं के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्षों 03 शांतु गवली,बाजना बस स्टैंड व 04 मेहमुद शेरानी, मोचीपुरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शक्कर की खाली बोरियां जलाकर बढ़ती महंगाई के प्रति आक्रोश जताया।

प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “पेट्रोल-डीजल के भाव कम करो”, “शक्कर-गुड़ के भाव कम करो”, “नरेंद्र मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” “भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद” और “राष्ट्रीय कांग्रेस जिंदाबाद” जैसे नारे लगाए साथ ही मन क पर तख्तियां भी लगाई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पेट्रोल-डीजल, घरेलू गैस और रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम आदमी परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। कांग्रेस ने जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से प्रदर्शन किया है।
प्रदर्शन को राजीव रावत, पप्पू राठौड़, रामचंद्र धाकड़, महेंद्र कटारिया, अमरसिंह शेखावत, यास्मीन शेरानी, वहीद शेरानी, राकेश झालानी, पारस दादा, बसंत पड़्या, कमरुद्दीन कछुवाया एवं सलीम बगवान ने बाजना बस स्टैंड पर संबोधित किया तथा मोचीपुरा में मेहमुद शेरानी शाहिद कांग्रेस के पदाधिकारी ने संबोधन किया।

कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत व्यास ने किया तथा आभार ओबीसी शहर अध्यक्ष राजेश प्रजापत ने माना।
इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, महमूद शेरानी, इक्का बेलुत, किशन भामीगामा, उदित आनंदीलाल चौहान, ओम पड़वा, रमेश राठौड़, रमेश पोरवाल, कैलाश पवार, रखब भंडारी, राजनाथ यादव, मुस्तफा, इकरार चौधरी, साबिर हुसैन, राधा प्रजापत, हरदीप सिंह, विजय उपाध्यक्ष, राहुल राठौर, जितेन शर्मा, आर्यन खान, रिजवान, अशोक, मनोज शर्मा, भरत सेन, सोनू व्यास, युवराज निरंजन सोनी, विजय पड़्या, जितेंद्र, गुड्डू भाई सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।