तेजा दशमी के अवसर पर सोमवार को नगर में श्रद्धा और आस्था से सराबोर भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस का शुभारंभ लाल माता मंदिर से हुआ।

आलोट।( News SSR ) धार्मिक जयकारों और भक्ति भाव के बीच निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जुलूस का स्वागत किया।

जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-ढमाकों और जयकारों के साथ श्रद्धालु तेजाजी महाराज की भक्ति में लीन नजर आए। नगर भ्रमण के बाद जुलूस तेजाजी महाराज के स्थान पर पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

मन्नत पूरी होने पर भक्त ने की लोटन यात्रा

जुलूस के दौरान आस्था का विशेष दृश्य देखने को मिला। एक भक्त ने मन्नत पूरी होने पर लोटन यात्रा करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भक्त मार्ग पर लोटते हुए तेजाजी महाराज के स्थान तक पहुंचा। उसकी यह आस्था और संकल्प यात्रा में शामिल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

तेजाजी महाराज के स्थान पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच तेजा दशमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया।

More From Author

दर्शन-वंदन यात्रा में तीर्थ दर्शन कर लौटे श्रावक

अल्‍पसंख्‍यक मोर्चे के नवनियुक्‍त प्रदेशाध्‍यक्ष द्वारा एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्‍यप से सौजन्‍य भेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *