आलोट पटवारी शिवानी शर्मा का सड़क हादसा में घायल, उज्जैन में उपचार जारी

आलोट।( News SSR ) आलोट में पदस्थ पटवारी शिवानी शर्मा के काम पर आते समय सड़क हादसे में घायल होने की जानकारी सामने आई है। बड़ौद थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद शिवानी शर्मा को उपचार के लिए उज्जैन ले जाया गया, जहां एस.एन. कृष्णा हॉस्पिटल में उनका उपचार जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के दौरान उनका मोबाइल फोन बड़ौद थाना पुलिस के पास जमा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिचितों एवं शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

More From Author

मर्डर केस में बड़ा फैसला: राजेश वासन की नृशंस हत्या करने वाले आरोपी जगन्नाथ को आजीवन कारावास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories