कड़ी मेहनत और लगन का प्रतिफल: चिकित्सा क्षेत्र में सेवा का संकल्प लेकर डॉ. श्रेया पाठक ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की शानदार सफलता

आलोट। ( News SSR ) कठिन परिश्रम, अटूट लगन और स्पष्ट दूरदर्शिता हो तो सफलता निश्चित ही कदम चूमती है। आलोट नगर की बेटी डॉ. श्रेया पाठक ने BAMS MD प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। देश भर के लगभग 33,000 कठिन प्रतिस्पर्धा वाले अभ्यर्थियों के बीच डॉ. श्रेया ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 527वीं रैंक हासिल की है।उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार, मित्रों और पूरे अंचल में जश्न का माहौल है। शुभचिंतकों ने लगातार उन्हें बधाइयाँ प्रेषित की हैं।परिजनों ने गर्व के साथ साझा किया कि डॉ. श्रेया का मुख्य उद्देश्य केवल उपाधि हासिल करना नहीं, बल्कि चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज के वंचित और पीड़ित वर्ग की सेवा करना है। उनकी यह सफलता आलोट की युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों के लिए एक मजबूत प्रेरणा है कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाए > “निरंतर अभ्यास, सही दिशा में मेहनत और समाज सेवा का जज़्बा हो, तो देश स्तर की परीक्षाओं में भी सफलता अवश्य मिलती है।” — डॉ. श्रेया पाठक की यह सफलता हर युवा को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।