शिप्रा तट पर हर्षोल्लास के साथ विसर्जित हुए बप्पा, सुरक्षा के बीच दी गई नम आँखों से विदाई

आलोट25सितम्बर ( News SSR ) नगर में गणेश उत्सव के समापन पर श्री गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ शिप्रा तट पर संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बप्पा को विदाई देने से पहले पंडालों में विशेष अनुष्ठान किए गए।विसर्जन से पूर्व शहर के विभिन्न गणेश पंडालों में सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया था। समितियों द्वारा विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी।

पूजन और हवन के पश्चात भगवान गणेश को एक बेहद आकर्षक और सुंदर झांकी में विराजित किया गया। इसके बाद नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। डीजे की धुन, ढोल-ताशों की गूंज और “गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने नाचते-गाते बप्पा को विदाई दी। चल समारोह के दौरान पूरा शहर भक्तिमय नजर आया।चल समारोह के बाद प्रतिमाओं को शिप्रा तट पर लाया गया, जहां आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

श्रद्धालुओं ने नम आंखों से अगले साल फिर आने का वादा लेते हुए बप्पा को विदा किया। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चलता रहा शिप्रातट पर प्रशासनिक देख रख में प्रतिमाओं को विर्सजित किया गया इस दौरान नायब तहसीलदार थाना प्रभारी एवं नगर परिषद के कर्मचारी पूरे समय शिप्रातट पर मौजूद रहे ओर सुरक्षा का इंतजाम करते रहे त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रशासन और पुलिस बल द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शिप्रा तट पर पुलिस बल की मौजूदगी और गोताखोरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से विसर्जन संपन्न हुआ। कई पंडाल में आज भी बप्पा विराज मान हे उनका विसर्जन शनिवार को होगा ।

More From Author

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले 5 लोगों पर FIR दर्ज, रतलाम पुलिस अलर्ट मोड पर

श्राद्धपक्ष का शुभारंभ: पितरों के स्मरण और श्रद्धा-तर्पण के साथ 16 दिवसीय अनुष्ठान कल से शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *